Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : किचन में गैस सिलेंडर के पिछे फन फैलाए बैठा था नाग, नोवा नेचर की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा जिले के सिंगापुर क्षेत्र के मंगलवार दोपहर एक घर के किचन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिलेंडर के पीछे एक फन फैलाए हुए नाग को बैठा देखा गया,आवाज सुनते ही घर की महिला (अर्चना कंवर)घबरा गई और कुछ देर के लिए हक्के-बक्के रह गई,।

फन वाला सांप देखकर यह समझते देर नहीं लगी कि यह बेहद जहरीला नाग है, महिला ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन किसी में भी इतने खतरनाक सांप को निकालने की हिम्मत नहीं हुई,।

इसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व कुशलता के साथ नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

उन्होंने सांप को विशेष उपकरणों की मदद से पकड़कर थैले में सुरक्षित रखा, जिससे घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली, रेस्क्यू के बाद नाग को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

इस दौरान जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं, सांप को नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग के रेस्क्यू टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन