Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : पिता की हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही। हत्या के मामले में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत एक 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मृतक का अपने पुत्र (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ घरेलू बातों एवं पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बालक द्वारा अपने पिता के सिर एवं चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के पश्चात घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रेफर किया गया।

उपचार के दौरान दिनांक 07.04.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। मर्ग डायरी प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा में दिनांक 28.04.2026 को अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए बालक को दिनांक 29.04.2026 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन