Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली म

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी।

सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील।

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी पंपलेट जारी किया गया है।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी इस पंपलेट के माध्यम से नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक एवं कानून का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की गई है।

जारी एडवाइजरी में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि—

▪️केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

▪️किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें एवं सहमति का सम्मान करें।

▪️महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार न करें।

▪️पशु-पक्षियों पर रंग न डालें।

▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुर्घटना से बचें।

▪️तीन सवारी वाहन न चलाएं।

▪️भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें एवं जेबकतरों से सावधान रहें।

▪️किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

▪️अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

कोरबा जिले में दिनांक 02,03, 04 एवं 05 मार्च को विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आपातकालीन सहायता हेतु कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 एवं डायल 112 जारी किया गया है।

*कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन