Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा को सील किया।

ढाबे से पूर्व में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर संचालक को गिरफ्तार किया जा चुका था, बावजूद इसके अवैध गतिविधियां जारी थीं।

राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में ढाबा को विधिवत सील किया गया।

थाना प्रभारी द्वारा सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी—अवैध शराब बिक्री/सेवन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत तानाखार स्थित नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा के विरुद्ध अवैध गतिविधियों को लेकर प्राप्त लगातार शिकायतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही उक्त ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

इसके बावजूद ढाबा संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अवैध गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज राजस्व विभाग के निर्देशानुसार कटघोरा पुलिस की उपस्थिति में भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह द्वारा ढाबा परिसर में ताला लगाकर विधिवत सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी द्वारा क्षेत्र के समस्त ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री अथवा सेवन की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव एवं आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही, जिनकी सक्रियता एवं सतर्कता से कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कोरबा पुलिस द्वारा "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन