Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : बड़ा खुलासा : कोरबा ट्रिपल मर्डर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पतली रस्सी से घोंटा गया गला। तंत्र-मंत्र से नहीं गला घोंटकर ह

कोरबा (न्यूज उड़ान ) सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की प्रारंभिक जांच को दिशा देते हुए बड़ा खुलासा किया है।

रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीनों मृतकों की मौत तंत्र-मंत्र से नहीं, बल्कि पतली रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई थी।

पीएम रिपोर्ट की मुख्य बातें

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की हत्या गला घोंटकर की गई थी।

इसके अलावा, जांच में जो महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं...

मृतक नीतीश के मुँह से और सुरेश साहू की जेब से नींबू मिला है, जो तंत्र-मंत्र की गतिविधि की ओर इशारा करता है।

दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

नीतीश के तांत्रिक के साथ घटनास्थल पर पहुंचने की बात सामने आई है।

ढाई करोड़ के 'डील' का खूनी अंत।

पुलिस जांच में पता चला है कि यह पूरा हत्याकांड तंत्र-मंत्र की आड़ में ढाई करोड़ रुपये कमाने की लालच दे कर किया गया।

बिलासपुर का तांत्रिक (बैगा) आशीष दास अपने तीन साथियों के साथ इस योजना को अंजाम देने कोरबा पहुंचा था।

अमेरी,बिलासपुर निवासी अश्विनी कुर्रे ने खुलासा किया कि तांत्रिक को 5 लाख रुपये दिए जाने थे और बाकी पैसे बराबर हिस्सों में बांटे जाने थे।

रात में स्क्रैप यार्ड में तीनों मृतकों – अशरफ मेमन, सुरेश साहू और नीतीश कुमार – को एक कमरे में बुलाया गया, उन्हें नींबू दिया गया, और रस्सी से एक घेरा बनाया गया। एक से डेढ़ घंटे बाद जब कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए।

6 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

हालांकि, इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य आरोपी, तांत्रिक आशीष दास, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन