Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

बिलासपुर : बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ ने सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. और डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से चल रही है। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है क्योंकि यही फॉर्म प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग दोनों के लिए मान्य होगा।

अलग से काउंसलिंग फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।

अगर आवेदन में कोई गलती हो जाए तो 13 से 15 जून 2026 तक 100 रुपये शुल्क के साथ सुधार किया जा सकेगा।

प्रवेश पत्र 23 जून से वेबसाइट पर डाउनलोड होंगे। बी.एड. और डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को प्रस्तावित है।

परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर 29 जून को जारी होंगे। अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई तक मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अंतरिम परिणाम 10 जुलाई को जारी होने की संभावना है।

परिणाम पर 10 से 12 जुलाई तक आपत्ति ली जाएगी। सभी आपत्तियां सिर्फ विश्वविद्यालय के ईमेल पर ही मान्य होंगी।

दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद 21 जुलाई 2026 को अंतिम प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी।

काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी परिणाम आने के बाद अलग से दी जाएगी। नियम, निर्देश और आवेदन लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.pssou.ac.in पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में।

प्रक्रिया तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026, रात 12 बजे तक

आवेदन में सुधार 13 जून - 15 जून 2026

प्रवेश पत्र डाउनलोड 23 जून 2026 से

प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026, संभावित

मॉडल उत्तर जारी 29 जून 2026

मॉडल उत्तर पर आपत्ति 29 जून - 3 जुलाई 2026

अंतरिम परिणाम 10 जुलाई 2026, संभावित

परिणाम पर आपत्ति 10 जुलाई - 12 जुलाई 2026

अंतिम प्रावीण्य सूची 21 जुलाई 2026, संभावित।

यह खबर उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है जो शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन