Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जम्मू/राजौरी : भाजपा जिला इकाई राजौरी ने केंद्रीय बजट 2026-27 का किया स्वागत।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई राजौरी ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत किया।

प्रेस वार्ता में बजट के प्रमुख बिंदुओं को रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला बजट संयोजक मोहम्मद आरिफ ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 केवल आर्थिक विकास का रोडमैप ही नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक “शाइनिंग विकसित भारत मिशन” की मजबूत आधारशिला है।

मो. आरिफ ने बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए 43,290.29 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता का प्रस्ताव किया है, जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 41,340 करोड़ रु की तुलना में लगभग 2,000 करोड़ रुपए (करीब 4.72 प्रतिशत) अधिक है। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और आर्थिक विकास को तेज करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि देश में अब तक 350 से अधिक सुधार लागू किए जा चुके हैं, जिनमें जीएसटी का सरलीकरण, श्रम संहिताओं की अधिसूचना, अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का युक्तिकरण शामिल है। इसके साथ ही इन सुधारों की प्रभावी निगरानी के लिए केंद्र सरकार द्वारा उच्चस्तरीय समितियों का गठन भी किया गया है।

मोहम्मद आरिफ ने अल्पसंख्यकों के समावेशी एवं समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3,400 करोड़ रु का विशेष पैकेज अल्पसंख्यक समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव राज ने भी केंद्रीय बजट का स्वागत किया और कहा कि बजट में ग्रामीण रोजगार को प्राथमिकता देने वाली योजनाओं जैसे वीबी ग्राम-जी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ,किसान सम्मान निधि और जल शक्ति योजना को निरंतर मजबूती दी गई है, जिससे हर ग्रामीण तक स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बजट 2026 शहरी आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, जन-केंद्रित योजनाओं, भरोसेमंद शासन, वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने वाला बजट है।

प्रेस वार्ता में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता समरीन खान, देसराज (ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा), आरती शर्मा (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा राजौरी), एडवोकेट अमित शर्मा (युवा नेता, भाजपा यूटी) शामिल थे।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन