Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : टिकरिहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्म दिवस

रायपुर (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करेगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने मोर्चा के सभी पदाधिकारी का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है।

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है।

प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है।

इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 26 लाख हितग्राही लाभ ले रहे हैं।

श्री टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

हमें मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा सभी मंडलों पर हितग्राहियों का सम्मान समारोह रखा गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन