कोरबा : मांकोट पुंछ में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा रक्तदान शिविर।
Vivek Sahu
Fri, May 1, 2026

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान
सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ) की 182 बटालियन ने जिला पुंछ के अंतर्गत मांकोट (उच्चाड़) में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया।
यह शिविर “नशा मुक्त भारत अभियान” के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत और ऑपरेशन सिंधूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर लगाया गया।
यह कार्यक्रम बटालियन मुख्यालय अछाड़ में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
शिविर में बीएसएफ जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सेवा और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम का नेतृत्व 182 बटालियन के ( 2आईसी) कार्यवाहक कमांडेंट वाईपीएस चौहान ने किया।
इस मौके पर जिला अस्पताल पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( सीएमओ) डा. परवेज अहमद खान भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी की।
पीएचसी मांकोट के डॉ. साजिद मुजतबा खान, जिला अस्पताल पुंछ के सीनियर लैब टेक्नीशियन तेजेंद्र सिंह और यूनिट की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मौमिता हल्दार भी टीम के साथ उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 26 यूनिट विभिन्न ग्रुप का रक्त एकत्र किया गया, जिसमें 25 बीएसएफ जवान और एक स्थानीय नागरिक ने रक्तदान किया।
इसके अलावा करीब 20 स्थानीय लोग, जिनमें सरपंच और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे, शिविर में पहुंचे और बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत की।
एकत्र किया गया रक्त सरकारी जिला अस्पताल पुंछ के ब्लड बैंक में जमा कराया गया है, ताकि जरूरत के समय मरीजों, दुर्घटना और गंभीर मामलों में इसका उपयोग किया जा सके।
डॉ. परवेज अहमद खान ने बीएसएफ जवानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जीवन बचाने वाली पहल बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
यह शिविर पीएचसी मांकोट और जिला अस्पताल पुंछ के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सभी रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन