Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा :चरित्र शंका में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या,

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फूलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में काम करता था। बीती रात वह अपने गांव स्थित घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद पत्नी गीता तिर्की (36 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर लकड़ी के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी, जबकि आरोपी पति और बड़ा बेटा गोवा में मजदूरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन