Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : बनवारी भैय्या के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब… मुख

कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्रद्धेय स्व. बनवारी लाल अग्रवाल के निधन पश्चात आयोजित बारहवीं एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने स्व. श्री अग्रवाल के महान व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के समर्पित जीवन को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। स्व. अग्रवाल का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ था।

वे वर्षों तक जनसेवा, संगठन और समाज के विकास के प्रति समर्पित रहे तथा भाजपा संगठन के मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उन्हें विशेष सम्मान हासिल था।

पगड़ी रस्म में पहुंचे विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह तथा महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलेभर से आये भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण व नागरिकों की भारी उपस्थिति ने स्व. बनवारी लाल अग्रवाल के प्रति अपार सम्मान व स्नेह का संदेश दिया। पगड़ी रस्म के दौरान वातावरण भावुक हो उठा और सभी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

स्व. अग्रवाल का जीवन समर्पण, सादगी, संगठन और सेवा का अद्भुत उदाहरण रहा। क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद किया जाता रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन