Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवार के वैवाहिक समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवदंपत्ति को दिये आशीर्वाद

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवार के वैवाहिक समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवदंपत्ति को दिये आशीर्वाद।

उद्योग मंत्री के घर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने विश्वेष–मेघा को दिया आशीर्वाद, उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भी रहे साथ।।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम आज राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से बेहद खास रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कोहड़िया स्थित मंत्री निवास पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेष देवांगन संग मेघा देवांगन के शुभ वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया।

शीर्ष नेतृत्व का एक साथ कोरबा पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और उत्साह का विषय रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, देवेन्द्र पांडेय, संजय शर्मा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, डाॅ. राजेश राठौर, अभिषेक गर्ग, मनोज लहरे, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा नीरज ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखें वीडियो

https://youtube.com/shorts/lh8jviMUnZA?si=qPihpLFqqb7wNRac

सभी ने माननीय मुख्यमंत्री व अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूरे राजनैतिक परिवार की एकजुट उपस्थिति ने इसे एक शानदार और यादगार पल बना दिया।

नवविवाहित दंपत्ति को सभी अतिथियों ने प्रेम, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन