Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोज़ाना हो रही गायों की मौत — हिंदुत्व समर्थक सरकार की खामोशी पर उठ रहे सवाल।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर हर दिन गायों की दर्दनाक मौतें हो रही हैं।

सड़कों पर बेसहारा घूमती गायें ट्रक और तेज़ रफ़्तार वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ-वंश की सुरक्षा की बड़ी बातें करने वाली सरकार अब मौन है।

“जहां एक ओर पहले की सरकार पर आरोप लगाया जाता था कि उसने गौशालाओं और क़ोठानों में गायों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया, वहीं अब खुद की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना समझ से परे है,” ऐसा कहना है क्षेत्र के गौ-प्रेमियों का।

गौरतलब है कि पूर्व सरकार के समय जिन कोठानों (गौशालाओं) में व्यवस्था की कमी बताई जाती थी, वही अब गौ-रक्षकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

वीडियो फुटेज में साफ दिखाई देता है कि सड़क किनारे गायों की लाशें पड़ी हैं और कोई अधिकारी वहां ध्यान नहीं दे रहा।

जनता और समाजसेवी संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि —

1. सड़क किनारे घूमती गायों की सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय किए जाएं।

2. घायल या बीमार गायों के लिए एम्बुलेंस सेवा और आश्रय स्थल सक्रिय किए जाएं।

3. दोषी अधिकारियों और लापरवाह ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सरकार की चुप्पी पर अब सवाल उठने लगे हैं — क्या "गौ-रक्षा" केवल चुनावी मुद्दा रह गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन