Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति। मुख्यमंत्री

कोरबा (न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को एक नई दिशा मिलते हुए बड़ी सौगात मिली है।

कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

2.8 किलोमीटर लंबे गौरव पथ के लिए कुल 36.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके अंतर्गत 25 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री नगरोतथान योजना और शेष 11.54 करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी हुई है।

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि उक्त महत्वपूर्ण कार्य से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

कोरबा शहर के मुख्य मार्ग पर आवागमन को नई रफ़्तार मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन