Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। मोटरसाइकिल चोरी का त्वरित खुलासा, आरोपी गिर

कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन बरामद किया गया है।

प्रार्थी हीरा दास महंत, पिता स्व. कुंवार दास महंत, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया रिसदा भदरापारा, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.04.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे लाटाघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315 खड़ी कर शराब लेने गया था।

वापस आने पर वाहन वहां से गायब मिला, जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।

प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतासाजी की गई। दिनांक 07.04.2026 को चोरी गई उक्त एक्टिवा वाहन को लाटाघाट क्षेत्र में आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपी का नाम व पता–

• दिनेश यादव, निवासी नेहरू नगर, बालको, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BH 4315, कीमती लगभग 45,000/- रुपये जप्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस की अपील–

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा लॉक अवश्य लगाएं।

वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जैसे हैंडल लॉक/डिस्क लॉक का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

आपकी सतर्कता ही अपराध रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन