Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : बदमाशों के खिलाफ कोरबा पुलिस की प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। रात्रि में बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एक

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन