Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

राजौरी : गांव महोगला में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं।

राजौरी/ न्यूज उड़ान

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला राजौरी के अंतर्गत गांव महोगला में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सामान्य बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार पर विशेष ध्यान देना रहा।

ब्लॉक मेडिकल आफिसर कालाकोट डा. इकवाल मालिक की रेखदेख में आयोजित चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दिनभर मरीजों की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बच्चे , बुजुर्गों को सर्दी के मौसम से बचाव, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, प्राथमिक जांच एवं परामर्श, मुफ़्त दवाई दी गई इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

रिपोर्ट .....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन