Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा में नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भव्य भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी से लेकर जिले तक पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा, जहां से जिले की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों को गति मिलेगी। यह भवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन के सामने, सिंघिया रोड, कोरबा निर्धारित किया गया है, जहां सुबह 10:00 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन