Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : जेसीआई द्वारा भगवान शिवजी कि विशाल प्रतिमा का भव्य अनावरण 15 फरवरी को।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जेसीआई कोरबा सेंट्रल, जेसीआई लीजेंड एवं जेसीरेट के संयुक्त तत्वाधान से कोरबा मोतीसागर-पारा स्थित मुक्तिधाम में 18 फीट ऊँची भगवान शिवजी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है जिसका अनावरण रविवार 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होना है।

संस्था के सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया ने बताया कि इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी, व्यापारी वर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

मुक्तिधाम परिसर में भगवान शिवजी की प्रतिमा को स्थापना का उद्देश्य यह है कि यहां आने वाले दिवंगत आत्माओं के परिजन उनके लिए श्रद्धापूर्वक प्रार्थना कर सकें तथा भगवान शिव की दिव्य कृपा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्राप्त हो।

साथ ही शोकाकुल परिवारों को मानसिक संबल, आध्यात्मिक शक्ति एवं आत्मिक शांति मिल सके। प्रतिमा की 18 फीट ऊँचाई एवं विशिष्ट स्वरूप की यह प्रतिमा कोरबा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रथम स्थापना मानी जा रही है।

संस्था का विश्वास है कि नागरिको के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।”

जेसीआई कोरबा सेंट्रल लगभग विगत 20 वर्षो से नगर निगम के सहयोग से इस मुक्तिधाम का रख-रखाव कर रही है तथा विगत 29 वर्षों से कोरबा शहर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने एवं महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन