Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के होली मिलन में जमकर उड़े गुलाल। चित्रा टॉकीज प्रांगण में रंगों की बौछार, होली मिलन समार

कोरबा (न्यूज उड़ान ) रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी द्वारा चित्रा टॉकीज प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होली गीतों के बीच एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

होली का त्योहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और होली के इस पर्व को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रंगों की छटा देखते ही बन रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन