Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

रायपुर : कवर्धा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजयुमो नेताओं को तत्काल गिरफ्तार करें - मीत यादव ।

रायपुर (न्यूज उड़ान )कवर्धा मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजयुमो नेताओं द्वारा की गई मारापीट , गाली गलौज की निंदा एवं मारपीट करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पश्चिम विधानसभा शहीद भगत सिंह ब्लाक से युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मीत यादव ने कहा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर उसके चाचा एवं अनुसूचित जाति के नाबालिक बहन ने शोषण एवं उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है ।

जिसे न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस के नेता ,कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं , कवर्धा में युवा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक ढंग से पुलिस की मौजूदगी में राहुल टिकरिया को काला झंडा दिखाकर विरोध जता रहे थे।

उस दौरान राहुल टिकरिया के साथ मौजूद भाजयुमो ने अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ दी और अपने गुंडई चरित्र का प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी , और उनको दौड़ा दौड़ा कर मारा पुलिस मुकदर्शक बनी रहे ।

ये सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है,कांग्रेस मांग करती है भाजयुमो नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किया जाए, जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के ऊपर कड़ी कारवाई हो अन्यथा पूरे प्रदेश में सरकार के मंत्रीयो एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन होगा ।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा से पूछता है , राहुल टिकरिया पर लगे आरोप पर भाजपा मौन क्यों है ?

राहुल टिकरिया महिला आयोग के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं ??

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन