Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा जिले में 11 हजार 306 बच्चों ने लिया बाल विवाह न करने का संकल्प।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

बाल विवाह मुक्त जिला घोषित करने के उद्देश्य से कोरबा जिले में चल रहे जन जागरूकता अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग , जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 11 नवंबर 2025 तक जिले के 60 विद्यालयों से कुल 11 हजार 306 बच्चों ने बाल विवाह न करने की शपथ ली है।

बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।कार्यक्रमों के संचालन में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (नीति आयोग)का संयुक्त योगदान रहा। जिले में आगे भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बनाई गई है ताकि कोरबा को शीघ्र ही बाल विवाह मुक्त जिले के रूप में स्थापित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन