Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम, पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने सर्प एवं वन्य ज

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (CSR) सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई।

करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

जितेंद्र सारथी ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को विषहीन एवं विषैले सांपों की पहचान बताई साथ ही सर्प दंश होने पर क्या करें और क्या न करें इसको बताया एवं अंध विश्वास से दूर रहने पर जोर दिया।

उद्देश्य – सांपों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना,

मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करना,

और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में सही व वैज्ञानिक व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करना।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चक्रवर्ती, एन सी पटेल , राजीव आदित्य, के जे तुर्की, बी एन पटेल, हर्षिता साहू, नशीम खान, एन के पटेल, पवन दस,रेस्क्यु प्रमुख जितेंद्र, वनस्पति विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका नेताम एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन