Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सघन एवं ताबड़तोड़ कार्यवाही।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सघन एवं ताबड़तोड़ कार्यवाही।

स्कूल–कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष पेट्रोलिंग।

कोटपा एक्ट एवं एम.वी. एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वैधानिक कार्यवाही।

कोरबा ( न्यूज उड़ान)जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास विशेष पेट्रोलिंग एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल एवं कॉलेजों से छुट्टी के समय विशेष पेट्रोलिंग की गई।

इसी क्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आस्था शर्मा के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास अड्डेबाजी, अनुशासनहीनता एवं नियमों के उल्लंघन की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए समझाइश दी गई तथा आदतन रूप से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई, जिससे शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाया जा सके।

अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोटपा एक्ट के तहत कुल 06 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट (एम.वी. एक्ट) के तहत 02 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त ब्लू बर्ड स्कूल के समीप तंबाकूजन्य सामग्री का विक्रय करते पाए जाने से एक ठेले को बंद कराया गया।

उक्त कार्रवाई विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार की सतत, सघन एवं सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

ताकि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन