Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जम्मू/राजौरी : छोटे मुलाज़िम की पोस्ट से हिल गई जम्मू कश्मीर के मंत्री जी की कुर्सी, चौकीदार सस्पेंड जाने कैसे ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान _

जम्मू संभाग के जिला राजौरी का एक चौकीदार ना नेता, ना अफ़सर, बस एक आम मुलाज़िम, लेकिन उसके एक सोशल मीडिया शेयर ने उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी का मूड इतना खराब कर दिया कि तुरंत सस्पेंशन ऑर्डर निकाल दिया गया।

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या एक चौकीदार की उंगलियों से टाइप किया गया “शेयर” इतना ताकतवर था कि मंत्री जी की सियासत हिल गई?

सूत्र बताते हैं

मंत्री जी पिछले कुछ दिनों से # कुछ सोशल साइट की खबरों से परेशान चल रहे हैं।

रिपोर्ट्स, पोस्ट्स, और पब्लिक रिएक्शन ने माहौल गर्म कर दिया था।

ऐसे में जब चौकीदार ने वही पोस्ट शेयर की,

तो शायद मंत्री जी को लगा कि “अब ये आग नीचे तक पहुंच गई है।

नतीजा गुस्सा छोटे पर, इशारा बड़े पर।

अब तो सरकारी दफ्तरों में भी फुसफुसाहट है ।

“कहीं पोस्ट लाइक करने पर अगला नंबर हमारा तो नहीं?”

जनाब सरकारी मुलाजिम परेशान हैं आम जनता पूछ रही है क्या अब “लाइक” और “शेयर” भी विभागीय अपराध हैं?

क्या लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आज़ादी सिर्फ नेताओं के लिए है ...?

क्या मंत्री जी की कुर्सी इतनी हिल रही है कि चौकीदार भी खतरा लगने लगे हैं? जनता की आवाज़ और तेज़ हो रही है।

“पहले माइनिंग में गायब ज़ीरो, अब चौकीदार का सस्पेंशन ।

साफ़ है कि ‘गोलमाल’ सिर्फ पत्थरों में नहीं, सिस्टम में भी है।

जम्मू कश्मीर लेफ्टिनेंट गवर्नर प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच हो, सस्पेंड चौकीदार को इंसाफ़ मिले।

और मंत्रियों को याद दिलाया जाए

कि सत्ता सेवा के लिए है, बदले के लिए नहीं।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन