Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

सड़क किनारे खड़े 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही।

पुलिस द्वारा पूर्व में दी गई समझाइश नहीं मानने वाले ट्रक/ट्रेलर चालकों पर की गई कार्यवाही।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सीएसईबी चौक से स्टेडियम चौक के मध्य सड़क किनारे खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास एवं सीएसईबी चौक से स्टेडियम मार्ग के किनारे भारी वाहन ट्रक/ट्रेलर सड़क किनारे पार्किंग कर खड़े पाए गए, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था तथा आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

उक्त स्थान पर पूर्व में भी पुलिस के द्वारा ट्रक/ट्रेलर संचालकों को समझाइश दी गई थी कि अपने वाहनों को नो पार्किंग स्थानों पर खड़ा न करें, क्योंकि इस प्रकार सड़क किनारे भारी वाहन खड़े रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व ही वाहन चालकों को चेतावनी एवं समझाइश दी गई थी।

इसके बावजूद वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर थाना सिविल लाइन रामपुर, चौकी सीएसईबी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कुल 09 ट्रक/ट्रेलर चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार से सड़क किनारे भारी वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस की अपील

पुलिस ट्रक एवं ट्रेलर चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना से बचा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन