Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कोरबा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। महाशिवरात्रि पर कनकेश्वर से कपिलेश्वर तक उमड़

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।

कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में आधी रात से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और सुबह होते-होते पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

कनकेश्वर धाम, कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा।

भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया। मंदिरों में “ओम नमः शिवाय” के मंत्रोच्चार के बीच लगातार रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा माहौल।

दिनभर मंदिर परिसरों में भजन मंडलियों द्वारा शिव भजनों और कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव तांडव स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र और शिव आराधना के भजनों ने भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया।

श्रद्धालु नृत्य-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

भोग-भंडारे का हुआ आयोजन।

कनकेश्वर धाम में कोरबा कांवरिया संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां महाप्रसाद वितरण किया गया।

भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन