Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलि

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देश।

सर्राफा दुकानों एवं गोल्ड लोन कार्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड एवं रिकॉर्ड संधारण के दिए गए निर्देश।

संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में जिले के सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों/वित्तीय संस्थानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाएं, जिनसे दुकान के अंदर एवं बाहर की स्पष्ट निगरानी हो सके। कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने तथा समय-समय पर उनकी जांच कराने की भी सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठानों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति, कैश एवं आभूषण परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण जैसे पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की प्रतिलिपि सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को यह भी हिदायत दी गई कि दुकान में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें तथा मास्क पहनकर आने वाले व्यक्तियों को बिना पहचान सुनिश्चित किए कीमती सामान न दें।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 को सूचना देने की अपील की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा बताया गया कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने हेतु लगातार जागरूकता अभियान एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन