Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा की बेटी लखनी साहू को राष्ट्रपति द्वारा “MY Bharat NSS” राष्ट्रीय पुरस्कार, भव्य स्वागत।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा की बेटी लखनी साहू जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा “MY Bharat NSS” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के बाद लखनी साहू जी जब प्रथम बार कोरबा पहुँचीं, तो उनका पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी और जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर में भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैथफलांग जी, पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्व सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी जी, जिला अध्यक्ष श्री नथू लाल यादव जी, मनोज चौहान जी, बीएन सिंह जी, कृपाराम साहू जी, पालूराम साहू जी, पवन विश्वकर्मा जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज जी, कमलेश गर्ग जी, जिला महामंत्री विवेक श्रीवास जी, मिनकेतन गबेल सहित भारी संख्या में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और साहू समाज के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपस्थित सभी ने लखनी साहू जी को उनके उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन