Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें - कलेक्टर।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

जिला समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों की ड्यूटी की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु नियमित पेट्रोलिंग कराने तथा प्रश्नपत्र को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित लाने के निर्देश दिए।

साथ ही परीक्षा उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित जमा कराने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन