Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

कोरबा : Palm Mall परिसर एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु बैठक संपन्न।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर एवं उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात बाधा की समस्या के निराकरण हेतु आज थाना सिविल लाइन रामपुर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग एवं यातायात शाखा के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

उपस्थित अधिकारियों में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, जोन प्रभारी नगर निगम, तहसीलदार कोरबा, थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर, यातायात शाखा एवं संबंधित चौकी प्रभारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए—

Palm Mall के सामने एवं आसपास मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु मॉल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग एवं यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी।

आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चेतावनी बोर्ड एवं संकेतक लगाए जाएंगे।

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं मार्ग को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन