Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार।

निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात।

मरणासन्न कथन’ (Dying Declaration) विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन।

Lt Gen Pratik Sharma Reviews Operation Sheruwali in Gambhir Mughlan Area.

कोरबा : सीतामणी चौक में युवक पर बदमाशों ने, 15 से ज्यादा युवकों ने घेरकर पीटा; जिसमें तीन आरोपी पकड़ा गया है

( पुष्पेंद्र श्रीवास ) ( न्यूज़ उड़ान) कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया गया। सीतामणी मुख्य मार्ग स्थित चौक पर 10 से 15 युवकों ने मिलकर युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। घटना करीब 15 मिनट तक चलती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।

घायल युवक की पहचान सीतामणी निवासी रोशन शर्मा के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोशन का कुछ युवकों के साथ पहले विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर रोककर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक रोशन को घेरकर मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास खड़े लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक इलाके के आदतन बदमाश हैं और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी (1) नागेश मद्रासी, (2) आलोक यादव (3) साहिल यादव (4) रिंकू यादव।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन