Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

मुंगेली : मुंगेली जरहागांव थाना प्रभारी नन्द लाल पैकरा की राजस्थान में सड़क हादसे के शिकार हुए ।

मुंगेली जरहागांव थाना प्रभारी नन्द लाल पैकरा की राजस्थान में सड़क हादसे के शिकार हुए ।

हृदयविदारक: कुत्तों के झपट्टे से बचने की कोशिश में गई जरहागांव थाना प्रभारी की जान, राजस्थान में सड़क हादसे के शिकार हुए नंदलाल पैकरा।

मुंगेली( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है।

निजी यात्रा पर राजस्थान गए जरहागांव थाना प्रभारी (TI) नंदलाल पैकरा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब वे सड़क किनारे कुत्तों के हमले से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे और तभी एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए।

इस खबर के बाद मुंगेली पुलिस महकमे समेत उनके गृहग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है।

खाने की पोटली पर कुत्तों ने मारा झपट्टा, फिर घटा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, TI नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा पर थे।

भरतपुर जिले के पास एक ढाबे पर रुककर वे खाना पैक करा रहे थे।

बताया जा रहा है कि उनके हाथ में रोटियां थीं, जिसे देखकर वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने उन पर झपट्टा मार दिया।

कुत्तों के अचानक हुए इस हमले से बचने के प्रयास में पैकरा का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क की ओर आ गए।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस विभाग में शोक, एसपी ने की पुष्टि

मुंगेली पुलिस अधीक्षक (SP) भोजराम पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी पैकरा निजी अवकाश पर थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस ने भरतपुर पुलिस से संपर्क साधा है।

फिलहाल भरतपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद पार्थिव देह को उनके निवास स्थान लाया जाएगा।

एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के इस तरह असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक होनहार साथी खो दिया है।

पैकरा अपने मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन