Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : पत्नी से छेड़छाड़ के विवाद में हत्या, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार,

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में रविवार रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह उनका रक्तरंजित शव पड़ोसी के घर की बाड़ी से लगे आंगन में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और कोरबा साइबर सेल को जांच में लगाया गया। डॉग स्क्वायड के श्वान ‘बाघा’ ने सेंट ट्रैक करते हुए सीधे आरोपी के घर तक पहुंचकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिया।

जांच में सामने आया कि हत्या का आरोपी जयशंकर, मृतक का पड़ोसी है। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक नंदकुमार पटेल का आरोपी के घर आना-जाना था। रविवार रात आरोपी की पत्नी के साथ कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर जयशंकर ने बाड़ी में रखे डंडे से नंदकुमार के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शादीशुदा था और उसके बच्चे हैं, वहीं आरोपी भी विवाहित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन