Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस। अधिकारी-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

कोरबा (न्यूज उड़ान )

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई।

सभी ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया।

इसी प्रकार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एवं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन