Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

कोरबा : जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष; गणेश कुलदीप समर्थकों में भारी उत्साह।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं।

अध्यक्ष गणेश कुलदीप, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, कार्यकारिणी शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, वरुण राही,

पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी, सुनिता पिल्ले।।

जिसमें गणेश कुलदीप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

इस जीत के साथ ही न्यायालय परिसर में उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।

अटूट विश्वास और समर्थन

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गणेश कुलदीप को जिले के अधिवक्ताओं का व्यापक और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संघ के सदस्यों ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली पर गहरा भरोसा जताया है।

साथियों के बीच उनकी लोकप्रियता और सक्रियता ही इस बड़ी जीत की मुख्य वजह मानी जा रही है।

“निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी” – गणेश कुलदीप

जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने सभी मतदाता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा:

“यह जीत मेरी नहीं, बल्कि संघ के हर एक सदस्य के विश्वास की जीत है।

मैं अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।”

गणेश कुलदीप की इस सफलता पर अधिवक्ता संघ के निर्वतमान पदाधिकारियों, वरिष्ठ वकीलों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके कार्यकाल में संघ नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन