Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13.02.2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13.02.2026 से प्रारंभ हो गई है एवं अंतिम तिथि 01.04.2026 तक है।

आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है।

ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) जुलाई/अगस्त 2026 तक होने की संभावना है।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन