Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में लिया गया राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा कार्यालयीन सभाकक्ष में आज भारतीय राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखने का शपथ दिलाया गया।

उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन महान व्यक्तित्व वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है जिसने बिखरे रियासतों के भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे भारत के लौह पुरूष के रूप में उस एकता के प्रतीक बने जिसने आधुनिक भारत की नीव रखी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की एकता को मजबूत करने और देश के नागरिकों के बीच एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहना चाहिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन