Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : संविधान दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ। संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में कार्य करने का संकल्प।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किए जाने की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई।

अपर कलेक्टर श्री पटेल द्वारा दिलाई गई शपथ में भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान करने, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता उपलब्ध कराने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसी तरह जिले के शासकीय कार्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए शपथ ली गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन