Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

राजौरी : राजौरी जिले के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने सोमवार को तीन खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निलंबित कर दिया।

राजौरी (न्यूज उड़ान )इन अधिकारियों पर सरकार के प्रमुख आदि कर्मयोगी अभियान के खराब प्रदर्शन और क्रियान्वयन में विफलता का आरोप है।

निलंबित अधिकारियों में बुद्धल ओल्ड/राजनगर के बीडीओ खादम शाह, कालाकोट के बीडीओ कुलदीप राज और डूंगी के बीडीओ दत्ता राम शामिल हैं। प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा में असंतोषजनक प्रदर्शन और विकासात्मक पहल के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देशों का पालन न करने का खुलासा होने के बाद निलंबन आदेश जारी किए गए।

कार्रवाई का कारण

डीसी राजौरी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के प्रमुख घटकों को क्रियान्वित करने में इन अधिकारियों की विफलता के कारण यह कार्रवाई की गई है।

इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करना है। अभियान की शुरूआत करते समय सख्त हिदायत देने के बावजूद इन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इनकी लापरवाही के खिलाफ प्रशासन को यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

जांच और रिपोर्ट

डीसी राजौरी अभिषेक शर्मा ने राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) को मामले की विस्तृत जांच करने और सात दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त किया है।

जिला प्रशासन ने अन्य सभी अधिकारियों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत समय-सीमा और कार्य मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदि कर्मयोगी अभियान

आदि कर्मयोगी अभियान एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास परियोजनाओं में प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाना है।

इसका उद्देश्य पंचायतों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर केंद्रित है।

रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन