Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोल्ड ड्रिंक कैन में फंसा रैट स्नेक — RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने कैंची से काटकर बचाई जान!

कोरबा (छत्तीसगढ़) न्यूज उड़ान

प्रकृति में पानी की तलाश जंगली जीवों को कई बार इंसानी इलाकों तक खींच लाती है।

ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले में सामने आया, जहाँ एक रैट स्नेक (Rat Snake) पानी पीने की कोशिश में गलती से कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन में अपना मुंह फंसा बैठा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुँचे।

उन्होंने स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और कैन को बड़ी सावधानी से कैंची से काटकर सांप का सिर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान यह ध्यान रखा गया कि कैन की धारदार किनारों से सांप को कोई चोट न पहुँचे।

रेस्क्यू के बाद रैट स्नेक को सुरक्षित रूप से जंगल के खुले क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

अविनाश यादव ने बताया —

> “खाली कैन या बोतलें खुले में फेंकना जंगली जीवों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अगर हम थोड़ी जिम्मेदारी दिखाएँ तो कई निर्दोष जानवरों की जान बच सकती है।”

RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए कचरा खुले में न फेंके और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।

📞 संपर्क करें:

Reptile Care and Rescuer Society (RCRS), Korba (C.G)

अध्यक्ष: अविनाश यादव

📱 मोबाइल: 9827917848 - 9009996789 - 7987957958

SAVE ANIMALS SAVE NATURE

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन