Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान का लाभ।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

सुशासन तिहार के अवसर पर आज पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जटगा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं और विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित निराकरण का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पवन कुमार उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति मरावी, जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा पेन्द्रो (कारीमाटी), रघुराज सिंह (जटगा), पवन सिंह पोया, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी शामिल हुए।

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों में जटगा की सरपंच अविन्दा मरकाम, मातिन की श्रीमती ललिता बाई, घुमानीडांड के कृष्ण कुमार धनुहार, नवापारा की मालती बाई मरकाम, मेरई के अर्जुन सिंह नेटी, अमलीकुडा की सोनिया श्याम, केशलपुर की रामबाई कंवर, धवलपुर की लक्ष्मी मरकाम, कारीमाटी के गंगाराम मरकाम तथा कटोरी नगोई की उत्तरा देवी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने संबोधन में कहा कि इस तरह के शिविर जनहित में अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होते हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

ऐसे शिविरों से आम जनता में जागरूकता बढ़ती है तथा समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित होता है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और सकारात्मक निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता बताई।

शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया गया।

जिनमें प्रमुख रूप से मनरेगा के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। पंचायत तथा खाद्य विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।

शिविर में कुल 518 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 74 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

यह जनसमस्या निवारण शिविर पूरे कलस्टर के 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ।

इनमें जटगा, मातिन, घुमानीडांड, नवापारा, सासिन, मेरई, अमलीकुडा, केशलपुर, धवलपुर, सेन्दुरगढ़, कारीमाटी, रावा और कटोरी नगोई के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन