Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : सात दिवसीय निःशुल्क योग-ध्यान शिविर दिनांक 11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक सीनियर क्लब।

कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीनियर क्लब, सी.एस.पी.जी.सी.एल. कोरबा (पूर्व) के माध्यम से सात दिवसीय निःशुल्क योग-ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 11 मई 2026, सोमवार से 17 मई 2026, रविवार, समय: प्रातः 05:30 बजे से 07:30 बजे तक संचालित होगी।

शिविर का संचालन एवं प्रशिक्षण गुरुकुल योग एवं एक्यूप्रेशर संस्थान, कोरबा के योगाचार्य डॉ. डी.के. आनंद द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह योग-ध्यान शिविर सीनियर क्लब, सी.एस.पी.जी.सी.एल. कोरबा (पूर्व) परिसर में प्रातः आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के महिला, पुरुष एवं बच्चे भाग ले सकेंगे।

शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में योग एवं ध्यान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है।

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।

नियमित योग एवं ध्यान के अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित बनता है।

वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित जीवनशैली एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु योग अत्यंत आवश्यक हो गया है।

योग के माध्यम से मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अनिद्रा एवं अन्य अनेक रोगों में लाभ प्राप्त होता है।

ध्यान के अभ्यास से मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धति एवं दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

योगाचार्य डॉ. डी.के. आनंद द्वारा प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी योग क्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।

इस सात दिवसीय शिविर में सी.एस.पी.जी.सी.एल. के अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

साथ ही शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

इस जनहितकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम को समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक लोग इस शिविर में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

डॉ. डी.के. आनंद

गुरुकुल योग एवं एक्यूप्रेसर संस्थान कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन