Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में फटाका दुकान का भव्य शुभारंभ, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने दी।

कोरबा( न्यूजउड़ान )बांकीमोंगरादीपावली के पावन पर्व के अवसर पर, बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में लगी फटाका दुकान का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने दुकान का श्रीफल तोड़कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।

विकास झा ने इस अवसर पर फटाका दुकान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही आतिशबाजी करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में ही पटाखों का उपयोग करें।

इस बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, अश्वनी साहु , सुरज मिश्रा, अनूपम दास, मिडिया प्रभारी विकास सोनी सहित फटाका व्यापारिगण व आसपास के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के हाथों शुभारंभ होने पर खुशी व्यक्त की।

गजरा मैदान में लगी यह फटाका दुकान अब क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध हो गई है, जहाँ वे दीपावली के लिए विभिन्न प्रकार के पटाखे खरीद सकेंगे।

शुभारंभ के पश्चात विकास झा सहित सभी अतिथियों ने फटाका व्यापारिगण से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन