Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी का फाल्गुन मास की बारस धूमधाम से सम्पन्न।

श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी का फाल्गुन मास की बारस धूमधाम से सम्पन्न।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा के हृदय स्थल मेन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “श्री श्याम जी की बारस फाल्गुन महोत्सव” 28 फरवरी 2026, शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

फाल्गुन मास की बारस मंदिर के प्रमुख वार्षिक उत्सवों में से एक है, जिसमें बडी संख्या में भक्तजन श्री श्याम बाबा के दर्शन हेतु मंदिर में उपस्थित होते हैं।

इस अवसर पर मंदिर के श्री श्याम परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा, रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया।

मंदिर का वातावरण भक्तिमय भजनों, जयकारों और दीपों से आलोकित रहा।

श्री श्याम जी का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार विशेष रूप से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

संगीतमय श्री श्याम अखण्ड ज्योतपाठ हेतु रायपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती राजकुमारी गुप्ता एंड पार्टी को विशेष रूप से कोरबा आमंत्रित किया गया एवं उनका एवं उनके पधारे वाद्य-कलाकारों का श्रीफल, दुपट्टा एवं मोती की माला से मंदिर में स्वागत किया गया।

श्रीमती राजकुमारी गुप्ता के द्वारा संगीतमय श्री अखण्ड श्याम ज्योतपाठ एवं भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसे सुन श्री श्याम भक्त झूम उठें।

दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक हुए इस कार्यक्रम को सायं 6.00 बजे अल्प विराम दिया गया इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर मे साल भर श्री श्याम जी का पाठ करने वाली श्री श्याम भक्त महिलाओ को मंदिर के ट्रस्टियों के द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हे उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया तत्पश्चात पुनः 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक श्री श्याम अखण्ड पाठ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए।

संगीतमय कार्यक्रम के समापन पर श्री श्याम जी को विधि-विधानपूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इसके पश्चात धमाल एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती में सहभागिता की।

महाआरती के बाद भक्तजनों ने अत्यंत उत्साह और प्रेम के साथ श्री श्याम बाबा के साथ फूलों की होली खेली, जिससे वातावरण रंगों और पुष्पों की सुगंध से महक उठा।

फूलों की होली के पश्चात रात्रि 9.00 बजे से 11.00 बजे तक हुए भंडारा कार्यक्रम में सैंकडों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंत में श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने उपस्थित समस्त श्याम भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों की आस्था और कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से सम्मिलित होने से ही ऐसे धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो पाते हैं।

उत्सव के सफल आयोजन हेतु उन्होने मंदिर समिति का विशेष रूप् से आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन