Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

मुंगेली : मुंगेली पुलिस की “पहल” से मिली 40,000 विद्यार्थियों के मन को आज़ादी! । यह मुस्कान ही हमारी असली जीत है!

मुंगेली (न्यूज उड़ान )जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “पहल” अभियान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जिले के सभी 130 शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के 40,000 से अधिक विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

हमारी “पहल” का उद्देश्य:

बच्चों को समाज के अपराधों और कुरीतियों से बचाना और उन्हें सुरक्षित व निडर माहौल प्रदान करना।

सफलता की कहानी:

• स्वयं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कार्यक्रमों में उपस्थित होकर बच्चों के मन की समस्याओं को सुना और तत्काल कार्यवाही कर उनका समाधान किया।

• “पहल टीम” के प्रयासों से बच्चे अब बिना किसी डर या भय के अपने साथ होने वाली आपराधिक बातों और समस्याओं को खुलकर साझा कर रहे हैं।

• जिले के सभी थानों में स्थापित “पहल विंडो” के माध्यम से बच्चे अपनी विपरीत विचारात्मक परेशानियों को बता रहे हैं, और हमारे थाना प्रभारी उनकी बातों को सुनकर सरलता से समझाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

यह अभियान बच्चों को सशक्त बनाने और उन्हें अपराध मुक्त जीवन की ओर ले जाने का हमारा संकल्प है।

मुंगेली पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन