Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

कोरबा : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 29 जनवरी से।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 29 जनवरी से।

कोरबा जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 31 जनवरी।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में “राज्य स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु कोरबा जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 31 जनवरी शनिवार को निर्धारित है।

जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा।

उक्त रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं रोजगार पंजीयन एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों आवश्यक है।

साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेला में पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

कोरबा जिले के आवेदक 31 जनवरी शनिवार को अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन