Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

रायपुर : पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पुण्यतिथि पर रायपुर के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय में श्रद्धांजलि

रायपुर (न्यूज उड़ान) नौ कार्यकाल के लोकसभा सांसद और दो कार्यकाल के राज्य सभा सांसद, तथा सबसे लंबे समय तक अर्थात 7 सरकारों के कैबिनेट मंत्री पद पर रहकर राष्ट्र की सेवा करने वाले पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का आज पुण्यतिथि पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया |

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आज लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए |

स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का जन्म 5 जुलाई 1946 में बिहार के खगड़िया जिले में हुवा एवं उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुवा |

ज्ञात हो कि उनका चयन बिहार पुलिस में डी.एस.पी पद पर हुवा था |

1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा 1977 तक जेल में रहे |

1977 में आपातकाल हटने के बाद जेल से रिहा होने के पश्चात पहली बार सांसद का चुनाव हाजीपुर से लडे और उस चुनाव में रिकार्ड मत 4,24,000 मतों से विजय प्राप्त किए |

वे 1969 में बिहार राज्य विधानसभा के अलौली सीट से विधायक के रूप में जीते थे |

उन्होंने वर्ष 2000 में (28 नवंबर 2000) में लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किए, जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी का विस्तार सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि कई प्रदेशों में किए |

आज पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) उनके पुत्र श्री चिराग पासवान जी, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं उनके नेतृत्व में 5 सांसद, दो विधायक नागालैंड में तथा एक विधायक झारखंड में हैं, और लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) का लगभग सभी राज्यों में तेजी से विस्तार हो रहा है |

आज के श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मंजीत गार्डिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री यूनुस कुरेशी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री साजू वी थॉमस, रायपुर ग्रामीण जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री गिरीश कुमार गुप्ता, जिला महासचिव एवं संगठन प्रभारी श्री दीपक महेश्वरी, जिला महासचिव(प्रशासन) श्री प्रकाश निषाद, धरसींवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश जेठमलानी साहू आदि उपस्थित रहे |

(साजू वी थॉमस)

जिला अध्यक्ष,

लोक जनशक्ति पार्टी (रा)

रायपुर

मोबाइल: 9406200100,

7415200100

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन