Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : अधीक्षक कार्यालय कोरबा में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन कर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

कोरबा( न्यूज उड़ान) इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन , कलेक्टर कोरबा अजीत बंसल , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने जिले के 12 शहीद जवानों को स्मरण करते हुए उनके अमर बलिदान को नमन कर शहीद स्मारक को पुष्पमालाएं अर्पित किए तथा पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा शहीद जवानों के नाम लेकर उन्हें सलामी दी गई।

इसके पश्चात् परेड दल द्वारा “शोक शस्त्र” कर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद जवानों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) ने शहीद परिवारजनों से भेंटकर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जो उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश सिंह ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.), सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहीद जवानों के परिजन, मीडिया प्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन