Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : टी.एस. सिंहदेव का कोरबा में दो दिवसीय व्यापक जनसंपर्क अभियान, आदिवासी अधिकारों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव 'बाबा' के दो दिवसीय कोरबा प्रवास ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर 24-25 मई को किए गए व्यापक जनसंपर्क अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आदिवासी समाज और युवाओं में नया जोश दिखा।

बुका महासम्मेलन से की शुरुआत, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

24 मई को बुका में आयोजित विशाल आदिवासी महासम्मेलन में शामिल हुए टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बांगो बांध निर्माण के समय विस्थापित आदिवासी परिवारों को मत्स्याखेट का जो अधिकार मिला था, उसे वर्तमान सरकार ने छीनकर ठेकेदारी प्रथा लागू कर दी है।

इससे हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

बाबा ने दोहराया कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों, किसानों और गरीब वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।

कटघोरा से बालको तक, घर-घर पहुंचे बाबा

महासम्मेलन के बाद सिंहदेव ने जिले में सघन जनसंपर्क शुरू किया। कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल, डॉ. शेख इश्तियाक और युवा नेता शिवम् गुप्ता के निवास पर भेंट की।

रात्रि विश्राम एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन में किया।

25 मई को दर्री क्षेत्र में पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कँवर, मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की और इकबाल कुरैशी के घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की।

हर जगह पुष्पमाला, आतिशबाजी और बैंड-बाजों से उनका स्वागत हुआ।

बालकोनगर में नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी और देवीदयाल सोनी के निवास पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी और रोजगार की समस्याएं रखीं।

रविशंकर शुक्ल नगर में पीसीसी सचिव विकास सिंह के घर युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बोले: भाजपा सरकार से जनता परेशान

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, आदिवासी और युवा सभी परेशान हैं।

उनके हितों की लगातार अनदेखी हो रही है।

एसईसीएल प्रभावितों को दिया भरोसा

भिलाईखुर्द में अमन पटेल के निवास पर ग्रामीणों ने एसईसीएल विस्तार परियोजना में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और पुनर्वास की समस्या बताई।

आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को न उचित मुआवजा मिला न रोजगार की गारंटी।

सिंहदेव ने प्रभावितों के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, बसंत चंद्रा, पार्षद गीता गभेल, मस्तूल सिंह कंवर, परमानंद सिंह और प्रदीप अग्रवाल के निवास पर भी जनसंपर्क किया। कुसमुंडा, बलगीखार, घुड़देवा और बांकीमोंगरा में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

कांग्रेस में नई ऊर्जा, नेताओं का जमावड़ा

टी.एस. सिंहदेव की इस दो दिवसीय यात्रा को कोरबा में उनका पहला इतना विस्तृत दौरा माना जा रहा है। उनके आत्मीय व्यवहार और घंटों रुककर जनता से संवाद करने की शैली की कार्यकर्ताओं ने सराहना की।

इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर, जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, सपना चौहान, नत्थूलाल यादव, हरीश परसाई, बी.एन. सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन